प्रमुख व्यक्तियों के निधन 2021
प्रमुख व्यक्तियों के निधन 2021
आगामी परीक्षाओं के लिए यह विषय बहुत महत्वपूर्ण है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार इसके माध्यम से जा सकते हैं।
1. जनरल बिपिन रावत
➤ कार्यक्षेत्र – सैन्य अधिकारी
➤ निधन :- 8 दिसंबर, 2021 (हेलीकॉप्टर दुर्घटना )
➤ उपलब्धि :- 2016 में 27वां सेना प्रमुख नियुक्त किया गया तथा 1 जनवरी 2020 को देश का पहला सीडीएस (CDS) बनाया गया ।
2.आर्कबिशप डेसमंड टूटू
➤ कार्यक्षेत्र :- समाज सुधारक
➤ उपलब्धि :- दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ संघर्ष करने वाले और नोबेल शांति पुरस्कार (1984) से सम्मानित । उन्हें 2005 में भारत में गांधी शांति पुरस्कार से सम्मानित ।
3. जस्टिस जीटी नानावटी
➤ कार्यक्षेत्र :- न्यायाधीश
➤ उपलब्धि :- सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश । 1984 के सिख विरोधी दंगों और वर्ष 2002 के गोधरा दंगों की जांच के लिए बनाए गए जांच आयोग के अध्यक्ष ।
4. एम. शारदा मेनन
➤ कार्यक्षेत्र :- मनोचिकित्सक
➤ उपलब्धि :- भारत की पहली महिला मनोचिकित्सक । 1992 में पद्म भूषण से सम्मानित ।
5. नोवी कपाड़िया
➤ कार्यक्षेत्र :- खेल
➤ उपलब्धि :- भारतीय फुटबॉल का ‘एनसाइक्लोपीडिया’ नाम से प्रसिद्ध कमेंटेटर ।
6. मन्नू भंडारी
➤ कार्यक्षेत्र:- लेखिका
➤ उपलब्धि :- प्रसिद्ध लेखिका एवं कथाकार । 2008 में व्यास सम्मान (एक कहानी यह भी -उपन्यास) । राजस्थान संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2001-02 ।
7. पुनीत राजकुमार
➤ कार्यक्षेत्र :- अभिनेता
➤ उपलब्धि :- कन्नड़ सुपरस्टार । ‘अप्पू’ नाम से प्रसिद्ध ।
8. कल्याण सिंह
➤ कार्यक्षेत्र – राजनीतिज्ञ
➤ उपलब्धि – उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री । राजस्थान व हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल ।
9. पद्मा सचदेव
➤ कार्यक्षेत्र – महिला कवयित्री
➤ उपलब्धि – पद्म श्री (2001) पुरस्कार से सम्मानित तथा डोगरी भाषा की पहली आधुनिक महिला कवित्री । साहित्य अकादमी पुरस्कार (मेरे कविता मेरे गीत )
10. ओ.एम.नांबियार
➤ कार्यक्षेत्र – एथलीट कोच
➤ उपलब्धि – भारत की महान धाविका पीटी ऊषा के कोच । द्रोणाचार्य पुरस्कार और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित ।
11. वासु परांजपे
➤ कार्यक्षेत्र – क्रिकेट कोच
➤ उपलब्धि – सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को निखारने वाले कोच ।
12. वीरभद्र सिंह
➤ कार्यक्षेत्र – राजनीतिज्ञ
➤ उपलब्धि – हिमाचल प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे थे ।
13. दिलीप कुमार
➤ कार्यक्षेत्र– अभिनेता
➤ उपलब्धि – बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग । उनका असली नाम मुहम्मद यूसुफ खान था । उन्होंने वर्ष 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी तथा उनकी अंतिम फिल्म 1998 में आई ‘किला’ थी । उन्हें 1994 में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था । केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2015 में पद्म विभूषण तथा 1991 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था ।
14. यशपाल शर्मा
➤ कार्यक्षेत्र – क्रिकेटर
➤ उपलब्धि – 1983 में विश्व कपमें भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य ।
15. केशव दत्त
➤ कार्यक्षेत्र– हॉकी खिलाड़ी
➤ उपलब्धि – 1948 व 1952 ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय टीम के सदस्य । 2019 मोहन बागान रत्न से सम्मानित पाने वाले पहले गैर-फुटबॉलर बने ।
16. नंदू नाटेकर
➤ कार्यक्षेत्र– बैडमिंटन खिलाड़ी
➤ उपलब्धि – 1956 में अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाले पहले भारतीय ।
17. दानिश सिद्दीकी
➤ कार्यक्षेत्र– पत्रकार
➤ उपलब्धि – 2018 में रायटर्स के फोटोग्राफी स्टॉफ के हिस्से के तहत रोहिंग्या शरणार्थी संकट पर रिपोर्टिंग हेतु पुलित्जर पुरस्कार प्राप्त किया था । अफगानिस्तान में आतंकवादियों ने हत्या कर दी ।
18. लक्ष्मीनंदन बोरा
➤ कार्यक्षेत्र– असमिया साहित्यकार
➤ उपलब्धि – पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित असमिया भाषा में एक प्रशंसित उपन्यासकार और लघु कथाकार लक्ष्मी नंदन बोरा ने “पाताल भैरवी” और कायाकल्प सहित 60 से अधिक पुस्तकों की रचना की ।
19. डिग्को सिंह
➤ कार्यक्षेत्र – बॉक्सर
➤ उपलब्धि – एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता ।
20. वि. कल्यानम
➤ कार्यक्षेत्र – क्रांतिकारी
➤ उपलब्धि – महात्मा गांधी के पर्सनल सेक्रेटरी तथा भारत छोड़ो आंदोलन से जुड़े हुए थे ।
21. मिल्खा सिंह
➤ कार्यक्षेत्र – धावक
➤ उपलब्धि – फ्लाइंग सिख के नाम से प्रसिद्ध ।
22. चौधरी अजीत सिंह
➤ कार्यक्षेत्र – राजनेता
➤ उपलब्धि – पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा राष्ट्रीय लोकदल (RLD) पार्टी के संस्थापक
23. प्रोफेसर एमएस नरसिम्हन
➤ कार्यक्षेत्र – प्रसिद्ध गणितज्ञ
➤ उपलब्धि – शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार (1975 ) तथा प्रथम भारतीय किंग फैजल इंटरनेशनल प्राइस जीतने वाले ।
24. श्रवण राठौड़
➤ कार्यक्षेत्र– संगीतकार
➤ उपलब्धि – आशिकी, हम हैं राही प्यार के, परदेसी, राजा हिंदुस्तानी जैसी फिल्मों के लिए हिट गाना की रचना की ।
25.एम. नरसिम्हम
➤ कार्यक्षेत्र – आरबीआई के पूर्व गवर्नर
➤ उपलब्धि – आरबीआई के 13वें गवर्नर । पद्म विभूषण पुरस्कार (2000 )
26. राधेश्याम खेमका
➤ कार्यक्षेत्र – पत्रकार व लेखक
➤ उपलब्धि – गीता प्रेस के चैयरमैन ।
27. रोहित सरदाना
➤ कार्यक्षेत्र – न्यूज़ एंकर
➤ उपलब्धि – आज तक के न्यूज एंकर ।
28. पारुल देवी दास
➤ कार्यक्षेत्र – आईएएस
➤ उपलब्धि – असम की पहली महिला आईएएस ।
29. सुंदरलाल बहुगुणा
➤ कार्यक्षेत्र – पर्यावरणविद्
➤ उपलब्धि – चिपको आंदोलन के प्रणेता (1970 )
30. चंद्रो तोमर
➤ कार्यक्षेत्र – शूटर
➤ उपलब्धि – शूटर दादी के नाम से प्रसिद्ध । फिल्म “सांड की आंख” ।
31. डॉ के के अग्रवाल
➤ कार्यक्षेत्र – हृदय रोग विशेषज्ञ
➤ उपलब्धि – हार्ट केयर फाउंडेशन के प्रमुख । इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व निदेशक । पद्म श्री (2010) से सम्मानित ।
32. इंदु जैन
➤ कार्यक्षेत्र – पत्रकारिता
➤ उपलब्धि – टाइम्स ग्रुप की अध्यक्ष । फिक्की लेडी ऑर्गेनाइजेशन की संस्थापक । पद्मभूषण (2016 ) ।
33. मनोज दास
➤ कार्यक्षेत्र – उड़िया साहित्यकार
➤ उपलब्धि – सरस्वती सम्मान (2000 )। पद्मश्री (2001) तथा पद्म विभूषण (2020 )
34. पंडित राजन मिश्रा
➤ कार्यक्षेत्र – शास्त्री गायक
➤ उपलब्धि – शास्त्रीय गायन की ख्याल शैली के गायक । बनारस घराने से संबंधित । पद्म भूषण (2007 )।
35. शंख घोष
➤ कार्यक्षेत्र – बांग्ला कवि
➤ उपलब्धि – ज्ञानपीठ पुरस्कार (2016 )। पद्मभूषण (2011 ), साहित्य अकादमी अवार्ड (1977 )- “बाबरेर प्रार्थना” के लिए ।
36. न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह
➤ कार्यक्षेत्र – न्यायाधीश
➤ उपलब्धि – गुजरात व राजस्थान के राज्यपाल रहे । राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे ।
37. बूटा सिंह
➤ निधन – 2 जनवरी, 2021
➤ कार्यक्षेत्र – पूर्व केंद्रीय मंत्री
➤ उपलब्धियां – केंद्रीय गृह मंत्री, कृषि मंत्री, रेल मंत्री, खेल मंत्री और बिहार के राज्यपाल तथा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ।
38. सत्यपाल
➤ निधन– 6 जनवरी, 2021
➤ कार्यक्षेत्र– फैशन डिजाइनर
➤ उपलब्धि – भारत में पहला साड़ी बुटीक “लाअफेयर” शुरू किया (1980 )
39. माधव सिंह सोलंकी
➤ निधन – 9 जनवरी, 2021
➤ कार्यक्षेत्र – गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री
➤ उपलब्धि – कांग्रेस नेता , 1976 से 1990 के मध्य तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे ।
40. वेद मेहता
➤ निधन– 9 जनवरी, 2021
➤ कार्यक्षेत्र – भारतवंशी लेखक
➤ उपलब्धियां – लगभग 33 वर्षों तक पत्रिका “द न्यू यार्कर ” से जुड़े रहे ।
➤ प्रसिद्ध कृतियां –
(१) वाकिंग द इंडियन स्ट्रीट्स (1960)
(२) पोर्टेट ऑफ इंडिया (1970 )
(३) महात्मा गांधी एंड हिज अपासल (1977 )
41. प्रो. शशिकुमार मधुसूदन चित्रे
➤ निधन – 11 जनवरी, 2021
➤ कार्यक्षेत्र – खगोल वैज्ञानिक
➤ उपलब्धियां – खगोल भौतिकी और सौर भौतिकी
➤ सम्मानित – पद्मभूषण (2012 )
42. उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान
➤ निधन– 17 जनवरी, 2021
➤ कार्यक्षेत्र – शास्त्रीय संगीतकार
➤ सम्मानित – पद्मश्री (1991 ), पद्म भूषण (2006 ), पद्म विभूषण (2018 ), संगीत नाटक अकादमी अवार्ड (2003 )
43. माता प्रसाद
➤ निधन – 19 जनवरी, 2021
➤ कार्यक्षेत्र – राजनेता
➤ उपलब्धियां – अरुणाचल के पूर्व राज्यपाल
44. डॉ. वी. शांता
➤ निधन – 19 जनवरी, 2021
➤ कार्यक्षेत्र – कैंसर विशेषज्ञ
➤ उपलब्धि – अडयार कैंसर संस्थान की अध्यक्ष
➤ सम्मानित – पद्मश्री (1986 ), पद्मभूषण (2006), पद्म विभूषण (2016), रेमन मैग्सेसे पुरस्कार (2005 )
45. राजीव कपूर
➤ निधन– 9 फरवरी, 2021
➤ कार्यक्षेत्र – बॉलीवुड अभिनेता
➤ सुपरहिट मूवी – राम तेरी गंगा मैली
46. एम. राम जोएस
➤ निधन – 16 फरवरी, 2021
➤ कार्यक्षेत्र – पूर्व राज्यपाल
➤ उपलब्धियाँ – बिहार और झारखंड के पूर्व राज्यपाल एवं प्रसिद्ध न्यायविद् । पंजाब, हरियाणा तथा कर्नाटक के मुख्य न्यायाधीश के रूप में ।
47. विष्णु नारायणन नम्बूतिरी
➤ निधन – 25 फरवरी, 2021
➤ कार्यक्षेत्र – मलयालम कवि
➤ सम्मानित – पद्मश्री (2014 )
48. नंदकुमार सिंह चौहान
➤ निधन – 2 मार्च 2021
➤ कार्यक्षेत्र – राजनेता
➤ उपलब्धियां – मध्य प्रदेश के खंडवा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद । खंडवा से 6 बार लोकसभा सदस्य चुने गए ।
49. इशर सिंह देओल
➤ निधन – 8 मार्च, 2021
➤ कार्यक्षेत्र – भारतीय एथलीट
➤ सम्मानित – ध्यानचंद राष्ट्रीय पुरस्कार (2009 )
50. अंशुमान सिंह
➤ निधन– 8 मार्च, 2021
➤ कार्यक्षेत्र– पूर्व राज्यपाल
➤ उपलब्धियां – गुजरात(1998) तथा राजस्थान (1999) के पूर्व राज्यपाल ।
51. दादी हृदयमोहिनी (गुलजार दादी )
➤ निधन – 11 मार्च, 2021
➤ कार्यक्षेत्र – अध्यात्मिक मुखिया
➤ उपलब्धि – प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय संस्थान की प्रमुख राजयोगिनी
52. लक्ष्मण पई
➤ निधन – 14 मार्च, 2021
➤ कार्यक्षेत्र – कला तथा चित्रकार
➤ सम्मानित – ललित कला अकादमी पुरस्कार (1961, 1963 और 1972 ), पद्म भूषण (2018), पद्मश्री (1985 )
53. चेमनचेरी कुनिरामन नायर
➤ निधन – 15 मार्च, 2021
➤ कार्यक्षेत्र – कथकली कलाकार
➤ सम्मानित – पद्मश्री (2017 )
54. जॉन मगुफुली
➤ निधन – 17 मार्च ,2021
➤ कार्यक्षेत्र – तंजानिया के राष्ट्रपति
➤ उपलब्धि – “बुलडोजर” के उपनाम से प्रसिद्ध ।
55. जी.वी. रामाकृष्ण
➤ निधन– 20 मार्च, 2021
➤ कार्यक्षेत्र – SEBI के दूसरे चेयरमैन (1990 )
➤ उपलब्धियां – 1952 बैच के आंध्र प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी । हर्षद मेहता स्कैम
Comments
Post a Comment